नई दिल्ली, जुलाई 6 -- भारी बारिश ने आमची मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र की रफ्तार रोक दी है। सोमवार तड़के मूसलाधार बारिश की वजह से कई ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट करना पड़ा है। अधिकारियों ने इसकी सूचना दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को कर्जत और लोनावला के बीच दक्षिण पूर्व घाट सेक्शन में भूस्खलन होने के बाद मुंबई-पुणे रेल रूट पूरी तरह ठप पड़ गया है। सेंट्रल रेलवे ने बताया कि मुंबई डिवीजन के ठाकुरवाड़ी और मंकी हिल लूप केबिन के बीच मलबा गिर गया। इसके बाद 16 अहम ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि 9 लंबी दूरी की ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं।ये 16 ट्रेनें हुईं कैंसल सेंट्रल रेलवे के मुताबिक ट्रैक से मलबा हटाने का काम जारी है। सोमवार को ये ट्रेनें रद्द की गई हैं- 22105 / 22106- सीएसएमटी पुणे सीएसएमटी इंद्रायणी एक्सप्रेस 12169 / 12170- पुणे जंक्शन...