फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 9 -- कायमगंज, संवाददाता। सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद बीती दो अप्रैल से शुरू तो हो गई, लेकिन बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। लगातार नमी के चलते किसान अपनी फसल केंद्रों तक नहीं ला सके, जिससे खरीद की रफ्तार काफी धीमी रही। केंद्र प्रभारी एवं विपणन अधिकारी जिेंद्र सिंह ने बताया कि खराब मौसम के कारण अब तक केवल 226 क्विंटल गेहूं की ही खरीद हो सकी है। हालांकि अब मौसम साफ होने और धूप निकलने के साथ आवक बढ़ने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय हैसरकार ने इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जिससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। विपणन अधिकारी ने बताया कि भले ही अभी केंद्र के लिए कोई निर्धारित लक्ष्य नहीं मिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.