बिजनौर, मार्च 27 -- बिजनौर। बारिश ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। गेहूं की फसल पर बारिश के रुप में संकट मंडरा रहा है। अगर अधिक बारिश हुई तो गेहूं और सरसों की फसल प्रभावित होगी। मौसम को देखकर किसान डरे हुए हैं। शुक्रवार की सुबह से आसमान में काले बादल छा गए। काले बादलों से सुबह में बूंदा बांदी शुरू हुई तो किसानों को फसलों को लेकर चिंता सताने लगी। किसानों को काले बादल देखकर माथे पर चिंता की लकीर पड़ रही है। करीब 12 बजे काले बादलों से बारिश शुरू हो गई। गनीमत यह रही कि चंद मिनटों में ही बारिश थम गई। आसमान में छाए काले बादल और बारिश को देखकर किसान डरा है। बतादें कि पिछले दिनों आई हवा के साथ बारिश से किसानों की गेहूं की फसल गिर गई थी। गन्ने की बुवाई प्रभावित हो गई थी तो आम की फसल से लेकर सरसों की फसल को नुकसान हुआ था। किसानों के खेतों में सर...