सहारनपुर, मार्च 21 -- देवबंद। बीते तीन चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश और तेज हवाओं के चलते जहां गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है वहीं कटाई के बाद थ्रेशिंग को पड़ी सरसो की फसल भी बारिश से भीगने के चलते खराब होने की कगार पर पहुंच रही है। इतना ही नहीं बारिश ने आम उत्पादकों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम में नमी बढ़ने से बागों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन मंजर और छोटे फलों वाली फसल पर इसका प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। बारिश के साथ घोर-गरज और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कटाई के बाद थ्रेशिंग के लिए पड़ी सरसो की फसल बारिश से भीग गई है वहीं तेज हवाओं के चलते गेहूं की फसल भी जमीन पर गिर गई है। जिससे उसके उत्पादन पर असर पड़ेगा। जबकि बारिश से नमी होने के चलते बागो में आम के बोर झड़ने और छोटा फल गिरने लगे हैं। इत...