बेगुसराय, मई 29 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। शुक्रवार को इलाके में हुई मूसलाधार बारिश के बाद आमजनों को जहां इस भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं खरीफ फसलों की खेतीबाड़ी की तैयारी में किसान जुट गए हैं। रबी फसलों की कटनी के बाद तपती धूप में खेतों से धूल उड़ रही थी। खेतों की जोताई के बाद मिट्टी से नमी पूरी तरह गायब हो चुकी थी। किसानों ने बताया कि वे खरीफ फसलों की खेती शुरू करने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे थे। इस बारिश ने तपती धरती की प्यास बुझा दी है। फिलहाल बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी आ चुकी है। यह भी पढ़ें- बारिश ने बुझाई धरती की प्यास, जनजीवन को मिली गर्मी से राहत किसानों ने कहा कि खेतों में मवेशियों के लिए घास, बाजरा, मूंग, मक्का आदि फसलों की बोआई की तैयारी में वे जुट गए हैं। दूसरी तरफ कई किसानों ने बताया कि तेज धूप में एक दिन पूर्...