बारिश ने बिगाड़ा तरबूज किसानों का गणित, आधे दाम में बिक रही फसल
कन्नौज, मई 12 -- क्षेत्र के किसानों को इस बार तरबूज की फसल में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। आलू की खेती में घाटा झेलने के बाद किसानों ने तरबूज की फसल से बेहतर आमदनी की उम्मीद लगाई थी, लेकिन बेमौसम बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पैदावार घटने के साथ-साथ बाजार में भी किसानों को उम्मीद से आधे दाम मिल रहे हैं। किसानों ने बताया कि तरबूज की फसल तैयार करने में काफी लागत आई। एक बीघा में खेती करने पर करीब 5 से 8 हजार रुपये तक खर्च हुआ, जबकि बीज की कीमत 25 हजार से 28 हजार रुपये प्रति किलो तक रही। इसके बावजूद किसानों ने मेहनत कर फसल तैयार की, लेकिन बारिश के कारण उत्पादन आधा रह गया। जहां एक बीघा में 20 से 30 क्विंटल तक पैदावार होने की संभावना थी, वहीं अब केवल 10 से 12 क्विंटल उत्पादन ही हो पा रहा है। किसानों को उम्मीद थी कि तरबूज 8 से 10 रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.