बारिश ने बदली राजस्थान की फिजा, जयपुर-कोटा में झमाझम बारिश; भरतपुर में 102 MM पानी बरसा
जयपुर, अगस्त 25 -- राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार सुबह से जयपुर, कोटा समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 17 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में बारिश का यह दौर 27 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है। इससे पहले सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में भरतपुर के सीकरी में सबसे ज्यादा 102 एमएम यानी करीब 4 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अलवर, करौली और दौसा में भी कई जगहों पर 3 इंच तक पानी बरसा।भरतपुर में 4 इंच बारिश, कई इलाकों में जलभराव भरतपुर जिले में रविवार रात से सोमवार शाम तक रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। सीकरी में 102...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.