बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, सर्दी-खांसी और बुखार के बढ़े मरीज
बुलंदशहर, अगस्त 24 -- बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आने के साथ मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। इसके चलते सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अस्पतालों और निजी चिकित्सकों के यहां उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। मौसम में अचानक आए बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में सर्दी-खांसी और बुखार की शिकायतें अधिक सामने आ रही हैं। जटिया अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में मरीजों की कतारें देखने को मिल रही हैं। चिकित्सकों के अनुसार बारिश के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव होने से वायरल संक्रमण की समस्या बढ़ सकती है। चिकित्सकों ने लोगों को बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने पर्याप्त मात्रा म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.