पूर्णिया, जून 11 -- मीरगंज, एक संवाददाता मीरगंज क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दिलाई। सुबह अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया तथा तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित था। मौसम में बदलाव आते ही लोग घरों से बाहर निकले और ठंडी हवाओं का आनंद लेते नजर आए। बाजारों और ग्रामीण इलाकों में भी लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। यह भी पढ़ें- उमसभरी गर्मी से मिली निजात, सुबह झमाझम बारिश से राहत हालांकि बारिश के कारण मीरगंज बाजार सहित आसपास के कई गांवों में जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई। सड़कों और गलियों में पानी भर जाने से लोगों क...