कन्नौज, जुलाई 11 -- गुगरापुर,कन्नौज। मानसून की झमाझम बारिश से जिले में धान रोपाई ने रफ्तार पकड़ ली है। खेतों में पर्याप्त पानी भरने के बाद किसान पूरे उत्साह के साथ रोपाई में जुट गए हैं। बारिश से नलकूपों पर निर्भरता कम होने के साथ सिंचाई की लागत भी घटी है। कृषि विभाग का अनुमान है कि मौसम अनुकूल रहा तो अगले 10 दिनों में जिले के अधिकांश खेतों में रोपाई का कार्य पूरा हो जाएगा। जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने बताया कि जिले में इस वर्ष 40 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान रोपाई का लक्ष्य रखा गया है। अब तक करीब 30 प्रतिशत क्षेत्र में रोपाई पूरी हो चुकी है। यह भी पढ़ें- राहत : भोजपुर में बारिश शुरू होते ही किसानों के चेहरे खिले, दो दिनों में एक फीसदी पहुंची रोपनी जिन किसानों ने समय से नर्सरी तैयार कर ली थी, उन्होंने बारिश शुरू होते ही खेतों में ...