संभल, जनवरी 25 -- जनपद में मौसम ने एक बार फिर दोहरा असर दिखाया। लगातार दूसरे दिन सुबह 10 बजे तक आसमान में घने बादल छाए रहे। ठंडी हवा और बढ़े शीतलन के कारण लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। हालाकि 10 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को तापमान में 3 डिग्री बढोत्तरी दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। जनपद में शुक्रवार देर रात तक हुई बारिश का असर शनिवार सुबह साफ दिखाई दिया। ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह कीचड़ फैल गया। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कच्चे रास्तों पर फिसलन बढ़ गई और कई गांवों में दोपहिया और पैदल चलना मुश्किल हो गया। हालांकि शनिवार को सुबह करीब 10 बजे के बाद मौसम ने करवट बदली। बादल छंटे और धूप न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.