बारिश ने फिर बढ़ाया गंगा का जलस्तर
हापुड़, सितम्बर 28 -- क्षेत्र में एक बार फिर से पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में दो दिन से लगातार हो रही बारिश का असर एक बार फिर गढ़ क्षेत्र से गुजर रही गंगा नदी के जलस्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। पिछले दो दिनों में गंगा का जलस्तर 60 सेंटीमीटर बढ़ गया है। बताया गया है कि अधिकारियों आंकड़ों के अनुसार २६ सितंबर गंगा का जलस्तर 117.20 मीटर दर्ज किया गया था, जो 27 सितंबर की दोपहर तक बढ़कर 117.70 मीटर पहुंच गया। फिलहाल नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है, लेकिन जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा सकती है। यदि उत्तराखंड और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होती रही और मैदानी इलाकों में भी बारिश सक्रिय रही तो आगामी दिनों में गंगा के जलस्तर में और तेजी से वृद्धि हो सकती है।ऐसे में तटीय क्षेत्रों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.