अल्मोड़ा, अप्रैल 6 -- रविवार की देर शाम से ही रुकरुक कर हो रही बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है। सुबह से ही क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं यह बारिश मोटे अनाज उत्पादन के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। इन दिनों मडुवा, झुंगरा की बुआई चल रही है। गगास घाटी के काश्तकार राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि असिंचित क्षेत्रों में कई स्थानों पर धान की बुआई भी शुरू हो गई है। इससे काश्तकारों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश के चलते जंगलों की आग भी शांत हो गई है, वहीं गर्मियों में पानी की किल्लत भी कम रहेगी। सोमवार की सुबह से ही हल्की हल्की बारिश शुरू हो गई थी। अपराह्न दो बजे से अचानक बारिश तेज हो गई, जो शाम तक जारी रही। लंबे समय से लोग बारिश की उम्मीद लगाए हुए थे। बारिश के कारण क्षेत्र में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। अप्रैल के महीने में लोगों ने ...