गिरडीह, अप्रैल 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पिछले कई दिनों से झुलसा रही भीषण गर्मी से बुधवार को बारिश ने राहत दी है। दोपहर बाद मौसम अचानक से बदला और तेज हवा के बीच बारिश शुरु हो गई। इससे पहले आसमान में बादल छाए और गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। जिसके बाद गर्मी का उग्र तेवर अचानक नरम पड़ गया। लोगों को झूलसा रही गर्मी से फौरी राहत मिल गई। बारिश के बाद तापमान भी तेजी से गिरा। अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच करीब दो मिलीमीटर तक बारिश हुई है। मौसम जानकारों की माने तो 30 अप्रैल को भी झमाझम बारिश होगी। यह भी पढ़ें- मौसम का मिजाज: तेज आंधी और हल्की बारिश से कोडरमा में गर्मी के तेवर हुए ठंडेबारिश से धुले सफाई व्यवस्था के दावे: निगम की सफाई व्यवस्था के दावे की डेढ़ घंटे की बारिश ने पोल खोल दी है। कई सड़कों ...