बांका, मई 12 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। मंगलवार को जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से ही कभी तेज धूप तो कभी आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद पूरे जिले में तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। अधिकतम तापमान 32 तो न्यूनतम 24 डिग्री रिकार्ड किया गया। हालांकि बारिश ने नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल भी खोल कर रख दी। शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह भी पढ़ें- लखीसराय: दोपहर को बदला मौसम, झमाझम बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत खासकर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर नाला जाम रहने के कारण सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहा। सड़क तालाब में तब्दील हो जाने से राहगीरों और वाहन चा...