बोकारो, सितम्बर 25 -- लगातार हो रही बारिश ने बोकारो जिले के प्रमुख ताप विद्युत संयंत्रों में कोयले की आपूर्ति और भंडारण को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। बोकारो के अलग-अलग संयंत्रों में उपलब्ध कोयले का स्टॉक अब सीमित स्तर पर पहुंच गया है। कहीं तीन-चार दिन, तो कहीं छह से लेकर 15 दिनों तक के उत्पादन के लिए ही कोयला उपलब्ध है। खदानों में उत्पादन प्रभावित होने, रेल रैक की अनियमित आपूर्ति और बारिश के कारण परिवहन व्यवस्था पर असर पड़ने से संयंत्र प्रबंधन को उपलब्ध स्टॉक के आधार पर उत्पादन का प्रबंधन करना पड़ रहा है। हालांकि अधिकांश संयंत्र प्रबंधन फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए बिजली उत्पादन जारी रहने का दावा कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्टॉक और कोयले की आपूर्ति की रोजाना निगरानी की जा रही है。 यह भी पढ़ें- बीसीसीएल-सीसीएल को दी...