शामली, अप्रैल 8 -- शामली। इस बार गेहूं किसानों पर मौसम की जबदस्त मार पड़ ही है। जनपद में गेहूं फसल का कटान शुरू हो गया है लेकिन बारिश के चलते गेहूं कटान प्रभावित हो गया है। बारिश एवं हवा चलने से जो फसल खेतों में खड़ी है उसके गिरने की आशंका बनी है जबकि जो फसल कटकर खेतों में थ्रेसिंग के लिए पड़ी है उसके भीगने से अनाज के दानें पर असर पड़ सकता है। इससे अचानक तापमान में गिरवट आने से ठंड का अहसास हुआ। वही दिनभर बूंदाबांदी जारी रहने से सडकों कीचड फैला रहा और फिसलन पैदा होने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पडा। मंगलवार को मौसम का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को मुकाबले दिन का तापमान में तीन डिग्री सैल्सियस और रात के तापमान में दो डिग्री सैल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जिस...