रामगढ़, मार्च 15 -- केदला, निज प्रतिनिधि। बीते कुछ दिनों से केदला कोयलांचल का पारा दिन प्रतिदिन चढ़ता जा रहा था। सुबह दसे बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक सूर्य की रौशनी लोगों को चुभनी शुरु हो गई थी। ऐसे में रविवार की शाम थोड़ी देर की बारिश ने केदला कोयलांचल के लोगों को गर्मी से राहत दी है। क्षेत्र में जहां बारिश से पूर्व अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं बारिश के बाद रविवार की शाम तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...