पाकुड़, मई 4 -- पाकुड़ में सोमवार को मौसम ने करवट ली है। सुबह से घने बादल छाए हैं और बीच-बीच में हल्की रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं। तेज धूप का असर नहीं है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट महसूस की जा रही है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, हवा थमने से उमस बढ़ गई है। आर्द्रता 90 प्रतिशत के पार दर्ज की जा रही है, जिससे वातावरण में चिपचिपाहट बनी हुई है। ठंडी फुहारों के बावजूद लोगों को पूरी तरह राहत नहीं मिल पा रही है। शहर में रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी से सड़कों पर हल्की नमी बनी हुई है। यह भी पढ़ें- फुहारों से राहत, थमी हवा से बढ़ी उमस आर्द्रता 90% के पार सुबह के समय चली ठंडी हवा ने राहत दी, लेकिन अब हवा के शांत होते ही उमस का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की बारिश की संभावना है। फिलहाल, ...