रुडकी, मई 12 -- कलियर, संवाददाता। बारिश के बाद वीआईपी रोड पर नाले चोक होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे जायरीनों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार की सुबह हुई बारिश ने नगर पंचायत की साफ-सफाई और नालों की सफाई सहित अन्य कार्यों की पोल खोलकर रख दी है। स्थानीय निवासी बाबू, विनोद,काला, देशपाल, मोनू, आमिर, सेठी, नूरा,मुखिया, दिलशाद ,नौशाद, गुलशेर ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग और नगर पंचायत के अधिकारी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- रोड पर छोड़ दे रहे नालियों का कचरा, हल्की बारिश में सड़क बन जा रही नरक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...