बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल
संतकबीरनगर, जून 23 -- संतकबीरनगर,निज संवाददाता। जिले में महज हल्की बारिश हुई है। यह बारिश समूची नगरपालिका की पोल खोल कर रख दी है। बारिश की वजह से जगह -जगह जलभराव का सामना करना पड़ा। बरदहिया से लेकर मेहदावल बाईपास तक सर्विस लेन पर पानी भरा हुआ था। इसकी वजह से सर्विस लेने से आने वाले वाहनों को जल भराव वाले पानी का सामना करना पड़ा है।जिला अस्पताल में जगह- जगह जल भराव की वजह से मरीजों को पेरेशानी का सामना करना पड़ा है। जिला अस्पताल गेट पर पानी भरा हुआ है। बड़गों वार्ड में जल निकासी की मुकम्मल व्यवस्था नहीं है। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय गेट पर पानी भरे होने की वजह से भी वाहनों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी जल भराव की वजह से जगह -जगह दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.