बारिश नहीं होने से डीजल पंप के सहारे ही खेती करने की मजबूरी
सुपौल, जुलाई 16 -- वीरपुर । एक संवाददाता कमजोर मानसून और कोशी नहर प्रणाली में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहने से जिले में खरीफ खेती गंभीर संकट के दौर से गुजर रही है। धान की रोपनी का सबसे महत्वपूर्ण समय निकलता जा रहा है, लेकिन अब तक जिले में निर्धारित लक्ष्य का आधा हिस्सा भी पूरा नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: बारिश की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, रोपनी की रफ्तार थमीकिसानों की परेशानियां खेतों में न तो पर्याप्त बारिश का पानी है और न ही नहरों से सिंचाई की सुविधा। ऐसे में किसान महंगे डीजल पंप और निजी बोरिंग के भरोसे खेती बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। कोशी-मेची लिंक परियोजना के तहत कोशी मुख्य नहर पर निर्माण कार्य चलने के कारण कोशी मेन कैनाल, ब्रांच कैनाल, डिस्ट्रीब्यूटरी, माइनर और विलेज चैनलों में जलापूर्ति पूरी तरह बंद है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.