बारिश नहीं होने से किसान परेशान, रोपाई वाले खेतों में पड़ी दरारें
मुंगेर, अगस्त 21 -- असरगंज, निज संवाददाता। सावन में पर्याप्त बारिश नहीं होने से असरगंज प्रखंड के किसान चिंतित हैं। लगातार चिलचिलाती धूप के कारण धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। पानी के अभाव में धान रोपे गये खेतों में दरारें पड़ गई है। क्षेत्र में अभी भी 10 से 15 प्रतिशत भू-भाग में रोपाई नहीं हो पाई है। जोताई किए खेत पानी के अभाव में सूख गए हैं। वहीं रोपा किए गए खेतों में भी दरार पड़ने लगी है। किसान बोरिंग और पंप सेट के सहारे दिन-रात खेतों में पटवन कर रहे हैं। प्रगतिशील किसान ध्रुव कुमार सिंह, श्याम बिहारी सिंह, बमबम सिंह ने बताया कि बोरिंग से खेती में लागत काफी बढ़ गई है और सरकारी डीजल अनुदान नहीं मिल रही है। डैम का पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पाता, इसलिए किसान बारिश पर ही निर्भर हैं। किसानों ने कहा कि, सावन में भी पर्याप्त बारिश नहीं हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.