दिल्ली, सितम्बर 8 -- दिल्ली में बरसात का दौर थम गया है। नीला आसमान और उसपर थोड़े से बादल और चटक तेज धूप सबकुछ सामान्य होने का इशारा कर रही है। सितंबर अमूमन मॉनसून की विदाई का महीना होता है और जैसा रूप इसने अगस्त महीने में दिखाया है, उसके बाद तो लोग इसकी विदाई की ही दुआ कर रहे होंगे। दिल्ली में यमुना का उफान और बारिश के कॉकटेल ने राजधानी को इस बार फिर पानी-पानी कर दिया। बारिश के रिकॉर्ड टूटे तो बाढ़ ने दो साल पहले की त्रासदी याद दिला दी। घरों को छोड़ अस्थाई आशियाने में रहने को मजबूर लोग अब वापस अपने घरौंदे की ओर लौट रहे हैं पर उनका स्वागत गाद, मिट्टी और न जाने उस बारिश में बहकर आई कितनी गंदगियां कर रही हैं। बिजली आ गई है, पानी कम हुआ है पर चुनौतियां तो इसके आगे हैं। यमुना के मैदानी इलाकों में रहने वाले निवासियों ने बताया कि इस गंदगी और खरा...