कानपुर, जुलाई 12 -- कानपुर। बारिश थमते ही प्रदेश में तापमान बढ़ने लगा है। हवा की दिशा भी बदल गई है। दिन भर तेज गर्म हवाएं चलने लगीं। धीरे-धीरे उमस भी बढ़ने लगी है। जुलाई के पहले 11 दिनों में पश्चिमी यूपी में ज्यादा लेकिन पूर्वी यूपी में कम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ब्रेक शुरू हो गया है। पूर्वी यूपी में छिटपुट बारिश हो सकती है। बार्वी तूफान वैसे तो भारत में कोई तबाही मचाने नहीं जा रहा है लेकिन दक्षिणी पश्चिमी मानसून का ट्रेंड बदल देने से काफी नुकसान हो गया है। वातावरण से नमी खींच लेने का परिणाम यह निकला कि देश के दक्षिणी राज्यों से बारिश गायब हो गई। बंगाल की खाड़ी के कारण पूर्वोत्तर, बिहार और पूर्वी यूपी से सटे दो चार जनपदों तक ही बारिश सीमित रह गई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर में बारिश हो सकती है। यह भी पढ़ें- UP Rai...