जौनपुर, जून 24 -- जौनपुर, (मारकंडेय मिश्र)। बारिश को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेती को लेकर किसान परेशान हैं। मानसून आने का समय बीतता देख धान की रोपाई को लेकर चिंतित हो गए हैं।अमूमन 21-22 जून तक मानसूनी बारिश शुरू हो जाती है और किसान खरीफ फसलों की छिटाई बुआई और धान की रोपाई का काम शुरू कर देते हैं। परन्तु इस साल अभी मानसून का कोई अता पता नहीं है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विज्ञानी डॉ.दिलीप कुमार सिंह का कहना है कि अभी 25-26 जून तीक्ष्ण धूप और भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी। इस साल मानसून अनिश्चित, विलंबित और अनियमित रहेगा। यह भी पढ़ें- जिले में अगले पांच दिनों तक कहीं-कहीं बारिश के आसार इस पूर्वानुमान को लेकर किसान और भी परेशान हैं। मौसम विज्ञानी का कहना है कि 27 जून से मौसम में बदलाव के आसार हैं। 27 से 30 जून के बीच हल्की ...