बारिश को लेकर ईसाई धर्मावलंबियों ने निकाली शोभायात्रा,की विशेष प्रार्थना
गुमला, जून 14 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के नवाडीह चर्च परिसर से रविवार को अच्छी बारिश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर मिशन धर्मावलंबियों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में प्रार्थना व भक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा नवाडीह चर्च पारिश से प्रारंभ होकर नवाडीह चौक, रवींद्रनगर और टांगरडीह गांव होते हुए बागमरिया गोरटो पहुंची। श्रद्धालुओं ने रास्ते भर ईश्वर से अच्छी वर्षा और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। धार्मिक माहौल और श्रद्धालुओं के उत्साह से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।बागमरिया गोरटो पहुंचने के बाद मुख्य अनुष्ठाता फादर संजय के नेतृत्व में विशेष मिस्सा का आयोजन किया गया। मिस्सा के दौरान क्षेत्र में समय पर और अच्छी वर्षा होने की कामना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.