हाथरस, मई 8 -- हाथरस। नगर में स्वच्छता और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा बरसात के दृष्टिगत नालों को साफ़-सफाई सहित नगर को स्वच्छ, व्यवस्थित बनाने की दिशा में 15वें वित्त आयोग के तहत नगर पालिका परिषद को द्वारा एक नई जेसीबी चार डीएक्स व 1 जेसीबी मिनी पोकलेन और पांच वाटर टैंकर व चार ट्रैक्टरों को वाटरवर्क्स में शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये सभी वाहन नगर की स्वच्छता, पेय जल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नगर के समग्र विकास एवं स्वच्छ वातावरण हेतु नगर पालिका परिषद निरंतर प्रतिबद्ध है। इस मौके पर हर्षवर्धन जी जेई जलकल, सभासद रामजी लाल वर्मा अशोक गोला, सुंदरम शर्मा, अभिषेक राज, अभय राज, नगर अध्यक्ष एवं मनोनीत सभास...