नई दिल्ली, जुलाई 5 -- बारिश का मौसम सेहत के लिहाज से काफी नाजुक होता है। इस वक्त बैक्टीरिया और जर्म्स की ग्रोथ तेज होती है और जरा सी लापरवाही आपको अस्पताल पहुंचा सकती है। ऐसा हम नहीं बल्कि डॉक्टर बोल रहे। डॉक्टर मिहिर ने मॉनसून की 5 गलतियों को शेयर किया है। जिसे अक्सर लोग हर बारिश दोहराते हैं और बीमार होते हैं। इन 5 गलतियों को भूलकर भी ना करें।हर बुखार वायरल नहीं होता आमतौर पर सीजन बदलने की वजह से बारिश के मौसम में सर्दी-जुकाम होना नॉर्मल है। और बुखार भी होता है, जिसमे लोग पैरासिटामॉल खा लेते हैं। लेकिन 48 घंटे से ज्यादा टाइम तक बुखार हो रहा और साथ में खांसी, सांस लेने में दिक्कत, रैशेज,ब्लीडिंग हो रही तो इसे इग्नोर ना करें। फौरन चेकअप कराएं क्योंकि साधारण बुखार डेंगू, चिकनगुनिया,मलेरिया, लेप्टोपायरोसिस जैसी गंभीर और खतरनाक बीमारियां भी ब...