गिरडीह, मार्च 23 -- बगोदर। बारिश के साथ बगोदर इलाके में शनिवार को हुई जमकर बर्फबारी ने किसानों के सपने को चकनाचूर कर दिया है। कर्ज लेकर पहली बार कृषि कार्य कर जमीन से सोना उपजाने एवं आर्थिक स्थिति मजबूत करने का सपना देखने वाले किसानों को बर्फबारी से भारी नुकसान पहुंचा है। चूंकि खेतों में लहलहा रही फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसे समय में बर्फबारी हुई जब फसलों से फल निकलना शुरू हो गया था। बर्फबारी से पौधे एवं उससे निकले फल व सब्जियां तहस-नहस हो गई है। फल व सब्जियों को तहस-नहस देख किसान चिंतित हैं एवं उन्हें इस बात की भी चिंता सताने लगी है कि अब वे कर्ज को कैसे चुकाएंगे। चूंकि फसलों को बेचकर कर्ज चुकाने के साथ - साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होने का सपना किसानों ने देख रखा था। ऐसे में मुनाफा की बात तो दूर जमा पूंजी भी खत्म हो गई और कर्ज बकाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.