धनबाद, अक्टूबर 1 -- बारिश के साथ-साथ बिजली की मांग में वृद्धि के कारण पावर प्लांटों के कोयला स्टॉक में कमी हुई। हालांकि जितनी बिजली की मांग बढ़ी उस अनुरूप कोयले की आपूर्ति में वृद्धि नहीं हुई। एक दिन पहले कोयला मंत्री की मौजूदगी में आयोजित समीक्षा बैठक में पावर प्लांटों में कोयला स्टॉक को लेकर गंभीर विचार विमर्श हुआ। पिछले साल अगस्त महीने में पावर प्लांटों को 63.28 मिलियन टन कोयले की आपूर्ति की गई थी। वहीं चालू वर्ष के अगस्त महीने में 65.63 मिलियन टन कोयले की आपूर्ति की गई। थर्मल पावर की मांग में 11.23 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि कोयला आपूर्ति में मात्र 3.98 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अगस्त 2026 में 113674 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ, वहीं अगस्त 2025 में 102201 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ था। हाईड्रो पावर के उत्पादन में अगस्त महीन...