बारिश के साथ आंधी ने मचाई तबाही, 50 खंभे उखड़े और 150 स्थानों बिजली लाइन क्षतिग्रस्त
शामली, मई 14 -- शामली। मौसम पल पल मिजाज बदल रहा है। बुधवार की देर रात बारिश से जहां राहत मिली वहीं आंधी ने कहर बपाया। रात करीब दस बजे आंधी में जिले में सैकड़ों पेड़ गिर गए वहीं 50 बिजली के खंभे उखड़ गए और 150 स्थानों पर पेड़ टूकर गिरने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी। आंधी से आम एवं लीची और आडू आदि के बागों में भारी नुकसान हुआ है। इसके चलते आधे शहर की बिजली रातभर गुल रही जबकि देहात क्षेत्रों में भी राहतभर बिजली गुल रही। देहात क्षेत्रों सुबह दस बजे के बाद ही बिजली सुचारू हो सकी। रात करीब 10 बजे तेज आंधी शुरू होने के साथ ही कई इलाक मोहल्ला पंसारियान, नई बस्ती, कलंदरशाह, नौकुआ रोड, भैंसवाल रोड, माजरा रोड, काकानगर, टीचर्स कालोनी, मोहल्ला बडीआल में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शहर के मोहल्लों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी रातभर अंधेरा छाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.