मुरादाबाद, जुलाई 14 -- मुरादाबाद। जो लोग डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें बारिश के मौसम में विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। चिकित्सकों के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को बारिश के मौसम में विशेष रूप से अपने पैर सूखे और साफ रखने जरूरी हैं। बारिश में भीगने से भी बचना चाहिए। चिकित्सकों का कहना है कि बरसात शुरू होते ही डायबिटीज से पीड़ित मरीजों की जटिलताएं बढ़ने के काफी मामले सामने आते हैं जिसके दृष्टिगत उन्हें यह विशेष सलाह दी जा रही है। चिकित्सकों की बात यह भी पढ़ें- Gangapar News: उमस-गर्मी से खुजली और फंगल इंफेक्शन का प्रकोपबारिश में व्यवस्थाएँ बारिश में डायबिटीज के मरीजों के पैरों में फंगल संक्रमण बढ़ता है। शुगर बढ़ी होने की वजह से 80 फीसदी मरीजों के पैरों में कट, चोट लगने से दर्द महसूस नहीं होता है। कोई छोटी समस्या भी बहुत गंभीर हो...