बांका, जून 29 -- बांका, निज प्रतिनिधि। बरसात के मौसम में नमी और कीचड के कारण पशुओं (गाय, भैंस, बकरी) में संक्रामक रोगों और परजीवियों का खतरा बढ जाता है। संक्रमण रोगों की वजह से हर साल जिले में दर्जनों पशुओं की मौत हो रही है। जिससे पशुपालकों व किसानों को आर्थिक क्षति हो रही है। यह भी पढ़ें- बारिश के मौसम में पशुओं में बढ जाता है संक्रामक रोगों का खतरापशुओं की सुरक्षा पशुओं को संक्रमण रोगों से बचाने के लिए बारिश से पूर्व उसका टीकाकरण कराना जरूरी है। टीकाकरण से पशुओं को जानलेवा बीमारी जैसे गलाघोंटू, लंगडा बुखार, खुरपका-मुहंपका आदि से बचाया जा सकता है। यह टीका सरकारी पशु अस्पतालों में नि:शुल्क दिए जाते हैं। वहीं, बरसात के मौसम में पशुओं को संक्रमण से बचाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने एडवाईजरी जारी की है। जिसके मुताबिक बरसात के मौसम में नमी ...