नई दिल्ली, जून 18 -- घूमने के शौकीन लोग हर मौसम के मुताबिक ट्रेवल करने के लिए अच्छी जगहों को खोज ही लेते हैं। भारत में मानसून आ गया है और बारिश के मौसम में हर जगह खिल उठती है। हर तरफ मिट्टी की खुशबू, हरे भरे पेड़ पौधे सुंदर दिखने लगते हैं। ऐसे में लोग घूमने फिरने की प्लानिंग करते हैं। अगर आप भी कहीं जाने की प्लानिंग कर रही हैं तो यहां हम 5 जगहों के बारे में बता रहे हैं। ये जगह फैमिली ट्रिप के लिए बेस्ट हैं।बारिश के मौसम में घूमने के लिए 5 बेस्ट1) वायनाड, केरल अगर आप रिमझिम बारिश के बीच चाय और कॉफी के बागानों को निहारना चाहते हैं, तो वायनाड अच्छी जगह है। बारिश के दिनों में इस जगह की हरियाली देखने लायक होती है। यहां घूमने के लिए बाणासुर सागर बांध, एडाक्कल गुफाएं, मीनमुट्टी झरना और चेम्बरा पीक शामिल है। इस जगह पर आप बारिश के मौसम में ट्री-हा...