नई दिल्ली, जून 15 -- AC Tips and Tricks: बारिश के मौसम में बाहर का तापमान भले ही कम हो जाता है लेकिन हवा में नमी काफी बढ़ जाती है। ऐसे में AC चलाने के बावजूद कमरे में चिपचिपाहट और उमस महसूस होती रहती है। कई लोग समझ नहीं पाते कि AC ठीक से काम कर रहा है, फिर भी आराम क्यों नहीं मिल रहा। दरअसल, Monsoon के दौरान सिर्फ तापमान कम करना काफी नहीं होता, बल्कि हवा में मौजूद एक्स्ट्रा नमी को भी कम करना जरूरी होता है। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स बारिश के मौसम में AC के एक खास Mode का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह फीचर लगभग हर AC में मौजूद होता है, लेकिन ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल नहीं करते। सही Mode चुनने से न सिर्फ कमरे का माहौल ज्यादा आरामदायक बन सकता है, बल्कि बिजली की खपत भी कम हो सकती है। आइए जानते हैं कि Monsoon में AC का ...