अररिया, मई 23 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज-रानीगंज मुख्य मार्ग स्थित रामपुर दक्षिण में दो मंजिला मस्जिद के समीप करीब डेढ़ सौ से दो सौ मीटर तक सड़क पर जल जमाव लगे रहने व इससे परेशान सैकड़ो लोग सड़क पर उतर आए। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर बांस-बल्ली लगाकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया तथा प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क के दोनों किनारों की ऊंचाई अधिक होने के कारण बीच का हिस्सा गड्ढेनुमा हो गया है, जिससे हल्की बारिश होते ही करीब 150 से 200 मीटर तक सड़क पर पानी जमा हो जाता है। यह भी पढ़ें- बारिश के बीच सड़क पर जलजमाव से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा स्थिति को और गंभीर बनाने वाली बात यह है कि सड़क के किनारे जल निकासी के लिए कोई नाला नहीं है। परिणामस्वरूप गंदा पानी लंबे समय तक सड़क पर ज...