मुरादाबाद, जुलाई 1 -- मुरादाबाद। गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद बुधवार को जिले के माध्यमिक शिक्षा विभाग से संबद्ध विद्यालयों और अधिकांश सीबीएसई स्कूलों में फिर से रौनक लौट आई। सुबह से रुक-रुक कर हुई बारिश के बावजूद छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ विद्यालय पहुंचे। विद्यालयों में प्रार्थना सभा के साथ नए शैक्षणिक सत्र की नियमित शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो गईं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें नए सत्र में नियमित अध्ययन व अनुशासन का संदेश दिया। पहले दिन कई विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही। छुट्टियों के बाद सहपाठियों और शिक्षकों से मिलकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। विद्यालय प्रशासन ने कक्षाओं का संचालन सुचारु रूप से शुरू कराया तथा आगामी शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों की रूपरेखा भी विद्यार्थियों को बत...