फरीदाबाद, मार्च 20 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी देखने को नहीं मिली। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए शहर के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। हल्की बारिश के बीच भी श्रद्धालु भीगते हुए मंदिरों तक पहुंचे और पूरे विधि-विधान से माता की आराधना की। सुबह के समय हुई बारिश ने कुछ देर के लिए मंदिरों की रौनक को जरूर धीमा किया, लेकिन जैसे ही करीब 10 बजे बारिश थमी, मंदिर परिसरों में अचानक भीड़ बढ़ गई। सैनिक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, हार्डवेयर चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर, एनआईटी पांच स्थित बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालु परिवार सहित मंदिरों में पहुंचे और मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा और व्यवस्था को ल...