सिमडेगा, अगस्त 3 -- सिमडेगा, हिन्‍दुस्‍तान टीम। सावन के पहले दिन यानी पहली सोमवारी के अवसर पर लोगों ने श्रद्धा-भक्ति पूर्वक भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। सोमवार को सुबह से ही रूक रूक कर बारिश हो रही थी। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं में गजब का उत्‍साह देखा गया। हजारों श्रद्धालु शिवालय पहुंचे थे। सभी भक्‍तों में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने को लेकर उत्‍साह चरम पर था। शिवालयों में प्रात:काल से हीं भक्तों का आगमन शुरू हो गया था। लोगों ने भगवान शिव को बेलपत्र, पुष्प, अक्षत, नवैध आदि अर्पित कर और दूध तथा जल से अभिषेक कर पूजा अर्चना की। कई भक्तों ने भगवान शिव को भांग एवं धतुरा का भी भोग लगाया। पहली सोमवारी के अवसर पर शिवालयों में बोलबम और हर हर महादेव के स्वर गूंजायमान रहें। शहर के प्राचीन शिवालय सरना मंदिर, हनुमान वाटिका स्थित शिव मंदिर, केल...