बारिश के बीच भी नहीं कम हुई आस्था, मंजूषा व नाग कलश का किया विसर्जन
भागलपुर, अगस्त 19 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अंग क्षेत्र के प्रसिद्ध लोकपर्व बिहुला-विषहरी पूजा को लेकर मंगलवार को सुबह से ही मनसा मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। महिलाओं ने सुहाग की रक्षा और परिवार की सुख-शांति की कामना करते हुए मां विषहरी को डलिया, चुनरी और खोईंछा अर्पित की। परबत्ती, रामसर, नया बाजार, दीपनगर, इशाकचक, भीखनपुर गुमटी नंबर एक व दो, बड़ी खंजरपुर, मिरजानहाट, जारलाही समेत विभिन्न मनसा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। वहीं प्रमुख मंदिरों में देर रात तक दर्शन और मेले का आयोजन हुआ। हालांकि बारिश के कारण मेले की रौनक कुछ कम रही, लेकिन मेले में लोगों का आना-जाना लगा रहा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: टूटी सड़कों और कीचड़ के बीच विषहरी पूजा का हो रहा आयोजन वहीं कई मंदिरों में भंडारा, क्विज प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.