गंगापार, अगस्त 19 -- लगातार बारिश के बीच सेमरी तालुका पुरवा के बनपुरवा गांव में बीती रात वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा पुत्र श्रीनाथ विश्वकर्मा का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने की आवाज से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मकान गिरने से गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। मकान गिरने की सूचना मिलने के बाद तहसील प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। तहसीलदार राकेश कुमार पाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कच्ची दीवार गिरने से वृद्धा की मौत उन्होंने राजस्व कर्मियों से नुकसान का आकलन कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जसरा के खटंगिया गा...