बारिश के बीच बागेश्वर में निकली तिरंगा यात्रा
बागेश्वर, अगस्त 14 -- देवेंद्र पंडे, बागेश्वर, संवाददाता। स्वतंत्रता पर्व और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर में भारी बारिश के बीच तिरंगा यात्रा निकाली गई। नुमाइशखेत मैदान से शुरू हुई यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मैदान पहुंची। यात्रा में एनसीसी कैडेटों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और तिरंगे की शान में लगाए गए नारों से गूंज उठा। यात्रा संयोजक एवं नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है। तिरंगा यात्रा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत देशभर में तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश दिया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.