बारिश के बीच एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी, डायल ने कहा उड़ान संचालन सामान्य
नई दिल्ली, अगस्त 6 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में गुरुवार को हुई तेज बारिश और कई इलाकों में जलभराव के बीच प्रमुख विमानन कंपनियों ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की। एयरलाइंस ने यात्रियों को एयरपोर्ट के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने और उड़ान की ताजा स्थिति की जांच करने की सलाह दी। हालांकि, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने स्पष्ट किया कि खराब मौसम का दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है और परिचालन सामान्य रूप से जारी है।
एडवाइजरी के कारण आकाशा एयर ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश और जलभराव के कारण एयरपोर्ट जाने वाले मार्गों पर यातायात धीमा रहने और जाम की आशंका है। ऐसे में यात्रियों से समय से पहले घर से निकलने और एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जांचने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.