लखनऊ, मार्च 20 -- फोटो----- - झूलेलाल वाटिका में हुए कई आयोजन, सिंधी में बात करने का संकल्प लिया गयालखनऊ, संवाददाता।मौसम में अचानक हुए बदलाव और बारिश के बीच भगवान झूलेलाल की जयंती शुक्रवार को सिंधी मंदिरों, गुरुद्वारों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आलमबाग शिव शांति आश्रम से उत्साह संग भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा भव्य तरीके से निकाली गई। आलमबाग से सिंधी बाहुल्य इलाकों में पुष्पवर्षा के बीच से गुजरी शोभायात्रा झूलेलाल वाटिका पहुंची। करीब दो सौ जगह पर प्रसाद वितरण हुआ। शाम को महाआरती और सांस्कृतिक, धार्मिक गीतों की प्रस्तुतियों पर सिंधी समाज के लोग झूम उठे।सिंधी समाज की ओर से सिंधी बाहुल्य क्षेत्रों के मंदिरों, गुरुद्वारों में भगवान झूलेलाल की पूजा, अर्चना, सत्संग, भंडारे, मुंडन व जनेऊ संस्कार आदि कार्यक्रम चले। आलमबाग वीआईपी रोड स्थित शिव ...