लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- विकासखंड मितौली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मूड़ाहरदासपुर में बुधवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। मूड़ाहरदासपुर निवासी रामनरेश यादव रोज की तरह बुधवार को खेत में कृषि कार्य के लिए गए हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे पहले कि वह सुरक्षित स्थान पर पहुंच पाते, उन पर जोरदार आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली का झटका इतना तीव्र था कि रामनरेश गंभीर रूप से झुलस गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने जब यह दृश्य देखा तो वे दौड़कर मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकार...