रुडकी, मार्च 20 -- बुग्गावाला, संवाददाता। क्षेत्र में लगातार बारिश के बावजूद रमजान के अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा की गई। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद रोजेदारों का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में नमाज़ के लिए पहुंचे। सुबह से हो रही बारिश के चलते लोगों को कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद नमाज़ियों ने पूरे जोश और इबादत के जज्बे के साथ अलविदा जुमे की नमाज़ अदा की। नमाज़ के दौरान मुल्क में अमन, शांति और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। ग्रामीणों का कहना है कि अलविदा जुमे का खास महत्व होता है और इसी कारण खराब मौसम भी उनकी इबादत में बाधा नहीं बन सका। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमजान के मुकम्मल होने की मुबारकबाद दी और ईद के स्वागत की तैयारियों में जुट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.