रामपुर, जुलाई 1 -- रामपुर। बारिश के बावजूद ग्रामीणों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर उत्साह नजर आया। अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष काशिफ खां के नेतृत्व में शहर विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनकरा, दीनपुर, राजारामपुर और खजुरिया के सेकड़ों लोग बसों, ट्रेक्टर ट्रॉली और निजी वाहनों से शाहबाद पहुंचे। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शहर विधायक आकाश सक्सेना जिंदाबाद के नारों की गूंज के साथ प्रस्थान किया। कई लोग बारिश में भीगते नजर आए, लेकिन कार्यक्रम में शामिल हुए। मनकरा में कार्यक्रम जाने वालों की इतनी भीड़ एकत्र हो गई कि वाहन भी कम पड़ गए। यह भी पढ़ें- रिमझिम फुहारों के बीच सीएम का इंतजार, आज देंगे 690.39 करोड़ की सौगात जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिलेभर के प्रधानो...