बारिश के बावजूद आस्था का सैलाब, हाईवे पर कांवड़ियों की बाइकों से लगा जाम
हरिद्वार, अगस्त 10 -- सावन के अंतिम दौर में कांवड़ यात्रा चरम पर पहुंचते ही हरिद्वार में यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। सोमवार को करीब 2.25 लाख बाइक हरिद्वार पहुंचीं। गंगाजल लेने आए डाक कांवड़ियों और जल लेकर लौट रहे शिवभक्तों के वाहनों की भारी भीड़ से हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। भूपतवाला से रानीपुर मोड़ तक करीब 12 से 15 मिनट का सफर तय करने में डेढ़ घंटे तक का समय लगा। सोमवार सुबह हुई बारिश भी शिवभक्तों के कदम नहीं रोक सकी। भूपतवाला से लेकर रानीपुर मोड़ तक हाईवे पर कांवड़ियों के वाहनों का दबाव दिखाई दिया। सामान्य दिनों में कुछ ही समय में पूरा होने वाला यह सफर जाम के कारण करीब डेढ़ घंटे में पूरा हुआ। हाईवे के कई हिस्सों में बाइक और अन्य वाहनों की कतार इतनी लंबी हो गई कि सड़क पर चलने की जगह तक कम पड़ गई। बारिश के बीच जाम में फंसे कांवड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.