मुजफ्फर नगर, मई 13 -- मुजफ्फरनगर मंगलवार को मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को दिनभर परेशान किया। सुबह तेज हवाओं और झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने पर लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी।बारिश थमने के बाद निकली तेज धूप ने उमस बढ़ा दी। नमी के कारण चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल हो उठे। कूलर और पंखे भी उमस के आगे बेअसर नजर आए। दोपहर में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के चलते शहर की मुख्य सड़कें और बाजार सूने दिखाई दिए।मौसम यह भी पढ़ें- बारिश के बाद सूरज ने उगली आग, उमस से लोग बेहाल में आए अचानक बदलाव से स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। चिकित्सकों ने लोगों को डिहाइड्रेशन से बचने, अधिक पानी पीने और जरूरी काम होने पर ही धूप में निकलने की सलाह दी ह...